वाराणसी के लंका में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तारः बटुक भैरव मंदिर से लौटते समय सर्राफ को गोली मारी थी
Sadar, Varanasi | Aug 17, 2024 वाराणसी पुलिस ने सर्राफा कारोबारी के हमलावरों को 24 घंटे में ढूढ़ निकाला। सर्राफ के हमलावर लंका पुलिस के साथ मुठभेड़ में दबोचे गए। दिनदहाड़े दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में पुलिस की गोलियां लगी। हमलावरों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।