वाराणसी में बाइक सवार हमलावरों ने सर्राफ को मारी गोली: चितईपुर के करौंदी में 3 राउंड चलाई गोली
Sadar, Varanasi | Aug 17, 2024 वाराणसी में चितईपुर थाना के करौंदी इलाके में शुक्रवार रात बाइक सवार हमलावरों ने सराफा कारोबारी को गोली मार दी। सरेराह हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें गोली युवक के बाएं हाथ में लगी। गोली लगते ही युवक छटपटाकर गिर पड़ा और चीखने चिल्लाने लगा।