बेटे के मुंडन-संस्कार में पिता की गंगा में डूबकर मौतः राजघाट पर नहाने के दौरान तेज बहाव में डूबा
Sadar, Varanasi | Aug 17, 2024 वाराणसी में शुक्रवार की रात बेटे का मुंडन संस्कार कराने आया युवक तेज बहाव के बीच गंगा में डूब गया। बेटे के मुंडन के बाद उसके बाल लेकर गंगा में प्रवाहित करने उतरे पिता का अचानक पैर फिसल गया। गहराई अधिक होने के कारण वह नीचे डूब गया। उसे डूबता देखकर परिजनों ने चीखना और चिल्लाना शुरू किया।