मऊरानीपुर: महुआ का पेड़ काटने से रोका तो वृद्ध महिला से मारपीट, जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी का आरोप
झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम कदौरा में महुआ का पेड़ काटने का विरोध करने पर एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।