बांदा: कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को हटाने की मांग की
Banda, Banda | Nov 11, 2025 बांदा के कलेक्ट्रेट में मंगलवार को कमासिन क्षेत्र के जामू गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण पहुंचे। जहां पर इन्होंने अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को हटाए जाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन लेकर पहुंचे अंकित, गोपाल, बहोरी व अन्य लोगों ने बताया कि प्रधानाचार्य प्रहलाद चंद्र के द्वारा जहां बच्चों को अच्छे से पढ़ाया नहीं जाता।