दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। कल देर रात गादी कोरैया के पास मोबाइल टावर से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की बैटरियां चोरी कर लीं। इस मामले में टावर के केयर टेकर राजेश कुमार के बयान पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।