गगरेट: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने चैतन्य शर्मा का अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत
Gagret, Una | Oct 18, 2025 गगरेट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर शनिवार सुबह 11 बजे अंब -अंदौरा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्त्ताओं चैतन्य शर्मा का ढ़ोल नगड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। चैतन्य शर्मा ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह बखूबी निभाएंगे।