जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने ग्राम पंचायत बड़ी सिड्ड में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को बिजली, पानी, सड़क दुरुस्तीकरण सहित विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बिजली कटौती और क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की शिकायत की, जिस पर जिला कलक्टर ने 10 दिन में नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए।