जिले में यूरिया की किल्लत के बीच कृषि विभाग ने श्रीडूंगरगढ़ में यूरिया वितरण में अनियमितता पाए जाने पर एक डीलर के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार बलराम एग्रो एजेंसी जसरासर द्वारा चंबल फर्टिलाइजर की 560 बैग यूरिया राजस्थान एग्रो एजेंसी को भेजी गई थी। आरोप है कि इनमें से 285 बैग रात के समय अनियमित रूप से वितरित कर दिए गए। सुबह कृषि विभाग की निगरानी में