मुरैना नगर: मुरैना: रथोल का पुरा गांव में ग्रीन सिक्स लेनवे का कहर, प्रशासन ने फसलें उजाड़ी, किसानों में आक्रोश
मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के रथोल का पुरा गांव में आगरा–ग्वालियर ग्रीन सिक्स लेनवे के भूमि अधिग्रहण से किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं।आरोप है कि प्रशासन ने कल व आज जेसीबी से पककर तैयार गेहूं और सरसों की फसल उजाड़ दी।तीन बीघा फसल नष्ट हुई,विरोध में किसान आक्रोशित हैं।वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया।किसानों का कहना है कि कटाई का समय नहीं दिया गया।