कटनी नगर: वन परिक्षेत्र में बिछाया मौत का जाल, तालाब में जहर घोलकर की 14 वन्यजीवो की हत्या, घुघरी-कांटी वन परिक्षेत्र की घटना
जिले के विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र से शिकारियों ने क्रूरता की सारे हदे पार कर दी। शिकारियो ने यहां एक तालाब में जहर घोल दिया जिससे यहां पानी-पीने आए 12 चीतलों और 2 सांभर की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वन विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 3 शिकारियो को डॉग स्क्वायड की मदद से गिरफ्तार किया। घटना के संबंध में DFO गर्वित गंगवार ने आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे जानकारी दी।