दूनी: देवली में रोडवेज़ टिकट के विवाद में बस स्टैंड पर हुआ विवाद, कंडक्टर और यात्री में चले लात घुसे
Duni, Tonk | Jul 22, 2024 देवली में सोमवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड पर कुश्ती का अखाड़ा देखने को मिला। इस दौरान रोडवेज बस के कंडक्टर और एक यात्री के बीच टिकट को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच बस स्टैंड में जमकर लात घुसे चले। दोनों को इस तरह से लड़ते देखकर बस स्टैंड में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया।