डेहरी: भीषण गर्मी और लू को लेकर रोहतास प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी
Dehri, Rohtas | May 25, 2026 भीषण गर्मी और लू को लेकर रोहतास प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी रोहतास जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने आम लोगों से सतर्क रहने और बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। प्रशासन ने बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।