चाईबासा: उत्पाद विभाग द्वारा मेरी टोला में छापामारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर किया गया जब्त
उत्पाद विभाग द्वारा मेरी टोला में रवि बरहा के घर में छापामारी कर विभिन्न ब्रांड की 70 बोतल विदेशी शराब और 102 बोतल बीयर जब्त किया है । लोक सभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं सशस्त्र बल के सहयोग से मेरी टोला में छापामारी की गई । छापामारी में जब्त शराब नकली होने की आशंका है । जब्त शराब की जांच कराई जा रही है ।