बक्सर: DRCC मे सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षको के मूल प्रमाण पत्रो का किया गया वेरीफिकेशन, निदेशक प्रा.शि ने निरीक्षण
Buxar, Buxar | Aug 1, 2024 जिले में प्रथम सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण शिक्षकों की मूल प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन सह काउंसिलिंग गुरूवार को डीआरसीसी भवन में शुरू किया गया है. वेरिफिकेशन 6 अगस्त तक किया जाएगा. इसके साथ ही टाइम स्लॉट एवं निर्धारित तिथि के अनुसार जिले के संबंधित शिक्षक वेरिफिकेशन के लिए डीआरसीसी केंद्र पहुंच गये. शिक्षक अपने निर्धारित स्लॉट से पहले ही पहुंच गये थे.