खरगोन जिले के सनावद क्षेत्र में एक छात्र पर दूसरी छात्रा से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी ने पीड़िता को अपने स्पोर्ट्स टर्फ पर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया और घटना के बारे में किसी को न बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।