पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोनाहा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 45 वर्षीय शिवनाथ परहिया की कीटनाशक पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवनाथ परहिया मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। बीती रात जब घर के सभी सदस्य गेहूं काटने के लिए खेत गए हुए थे, उसी दौरान उन्होंने घर में अकेले रहते हुए कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया।