परसिया: चांदामेटा नगर परिषद की बैठक में किया बजट का अनुमोदन,एल्डरमैन का किया अभिनंदन, सभी प्रस्ताव पारित किए
नगर परिषद चांदामेटा के सभाकक्ष में गुरुवार को परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एजेंडे के सभी प्रस्ताव पारित किए गए। आगामी वित्तीय वर्ष के बजट का अनुमोदन किया गया। नव नियुक्त एल्टमैन का अभिनंदन किया गया।नगर परिषद के अध्यक्ष ’ गोविंद बाजोलिया’’ ने शुक्रवार 12 बजे बताया कि बैठक में जनहित और नगर विकास से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए।