गाज़ियाबाद: लोनी थाना पुलिस ने गोकशी के मामले में फरार 1 अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में किया गिरफ्तार
थाना लोनी पुलिस टीम ने गोकशी के मामले में फरार चल रहे शेखर जाट उर्फ चंद्रशेखर नाम के 1 शातिर अभियुक्त को शनिवार शाम करीब 4 बजे सिकरानी की पुलिया पर बंथला से बागपत की ओर जाने वाली नहर पर आने जाने वाले रास्ते पर हुई मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से बाइक एवं अवैध तमंचा बरामद हुआ है।