भिंड नगर: महाबीर चौक की क्षतिग्रस्त पुलिया बनी मुसीबत, बारिश से जलभराव
भिण्ड शहर के महाबीर चौक स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया लगातार बारिश के बाद लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई। मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात हुई तेज बारिश से क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए और पुलिया पर जलभराव हो गया। बुधवार सुबह करीब 7 बजे नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पुलिया से पानी की निकासी का कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों का कहना है