गौरिहार: सरवई अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान में लापरवाही: ड्यूटी पर कर्मचारी गायब, नाबालिग से कराई जा रही थी जिम्मेदारी
गौरिहार क्षेत्र अंतर्गत सरवई स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के दौरान लापरवाही सामने आई। यहां दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन मौके पर केवल एक कर्मचारी मिला। दूसरे कर्मचारी की जगह एक नाबालिग बच्चे को बैठाकर काम कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारी से रविवार की दोपहर करीब 12 बजे पूछताछ की गई।