बिसौली: खेड़ा दास में समरसेबल से डीजल जैसी गंध वाला तरल निकलने का दावा, सप्लाई इंस्पेक्टर ने कहा- जांच के लिए सैंपल भेजा जाएगा
Bisauli, Budaun | Apr 29, 2026 खेड़ा दास गांव में उस समय हलचल मच गई जब ग्रामीणों ने एक घर में लगे समरसेबल बोरिंग से डीजल जैसी गंध वाला तरल पदार्थ निकलने का दावा किया। यह मामला गांव निवासी अतुल ठाकुर के घर का बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर सप्लाई इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके पर ही समरसेबल चलवाकर निकल रहे तरल का सैंपल लिया।