रघुराजनगर नगरी: पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह पहुंचे ग्राम पिपराकला, 'आपकी पुलिस आपके द्वार' के तहत लगाई गयी जन चौपाल
मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने ग्राम पिपराकला में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। 'आपकी पुलिस आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत आयोजित जनचौपाल में साइबर फ्रॉड, हेलमेट और नशे के नुकसान पर जागरूक किया। SP अवधेश प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए। हेलमेट पहनने की अपील की और नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी