मिश्रिख: मछरेहटा थाने में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम व एसपी ने सम्मानपूर्वक फरियादियों की सुनी फरियाद
मछरेहटा थाने में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की फरियाद सुनी है। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों के लिए कुर्सियां सजाई गई थी। जिन पर बैठकर सम्मान पूर्वक फरियादियों ने फरियाद सुनाई है।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की विधिवत फरियाद सुनकर तत्काल उन्हें निस्तारण के निर्देश दिए हैं।