महनार: अनियंत्रित टोटो ने दो बाइकों को मारी टक्कर, महिला समेत तीन गंभीर रूप से घायल
वैशाली जिले के महनार बाजार स्थित न्यू रोड में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित टोटो ने सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय आशिफ ने लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचाया गया।