गोपालपुर: टोटो पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर
गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी विलास कुमार (पिता- सचिदानंद कुंवर) टोटो से तिनटंगा करारी घाट जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में टोटो मोड़ने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनका दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।