झांसी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने PET परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए दिए निर्देश
Jhansi, Jhansi | Sep 6, 2025 PET (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) के मद्देनजर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी, बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उनका मुख्य उद्देश्य परीक्षा को पारदर्शी और नकल-विहीन बनाना था। निरीक्षण के दौरान, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।