लोहरदगा: तेज रफ्तार कार हादसे में युवक की मौत, सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ, परिवार में मातम
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के रामपुर रुगड़ी टोली के समीप रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक फैजान अख्तर का सोमवार सुबह करीब 10 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान अमला टोली निवासी अब्दुल कादिर के 19 वर्षीय पुत्र फैजान अख्तर के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हा