परसिया: सड़क हादसे में घायल होनहार इंजिनियर की उपचार के दौरान मौत,बिना बीमा के दौड रहे सरकारी वाहन से हुआ हादसा, जिम्मेदार कौन
छिंदवाडा परासिया मार्ग पर पुलिस रोजाना वाहनों की जांच के लिए खडी रहती है। लेकिन इनकी नजर से सरकारी वाहन बच जाते है। बिना बीमा के सडक पर दौड रहे सरकारी वाहन ने छिंदवाडा में पालाचौरई के एक होनहार युवक की जान ले ली। युवक सडक पार कर रहा था। बाईक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को 2 बजे पवार समाज ने घटना परआक्रोश व्यक्त किया।