मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के मलवारिया गांव स्कूल जा रही छात्राओं से भरा टेंपो पलटा, आधा दर्जन से अधिक घायल
पलामू जिले के उंटारी थाना क्षेत्र के मलवारिया गांव के समीप बुधवार सुबह एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उस पर सवार आधा दर्जन से अधिक छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी छात्राएं पढ़ाई के लिए उंटारी गांधी हाई स्कूल जा रही थीं।घायलों में मुरमा गांव निवासी नारायण राम की पुत्री रानी कुमारी, रागनी कुमारी, रूपा कुमारी, मधु कुमारी और रानी पटेल सहित अन्य