ललितपुर: राजघाट रोड स्थित ग्राम गनगौरा के पास टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई, लगभग एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल
ललितपुर शहर के मोहल्ला गोविंद नगर से अपने रिश्तेदारों के साथ चंदेरी घूमने जा रहे लोगों से भरी हुई एक टैक्सी शनिवार दोपहर के समय राजघाट रोड स्थित ग्राम गनगौरा के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते टैक्सी में सवार बच्चों सहित लगभग एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।