गोरखपुर: गोरखनाथ ओवर ब्रिज के पास कब्रिस्तान में लगने वाली सब्जी मंडी में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
गुरुवार की रात में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बारे में जानकारी हासिल की गई तो मालूम हुआ कि यह वीडियो गोरखनाथ और ब्रिज के बगल में कब्रिस्तान की जमीन पर लगने वाले सब्जी मंडी का है जहां दो लोग आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट की वजह का पता नहीं लग सका।