गोरखपुर: सेंट मार्क चर्च, स्टर्नपुर पादरी बाजार में कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया
सेंट मार्क चर्च स्टर्नपुर पादरी बाजार में कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया जिसमें कलीसिया के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कैंडल जलाकर प्रभु यीशु मसीह के आगमन की तैयारी शुरू की। सेंट मार्क चर्च के प्रेसबिटर- इंचार्ज रेव्ह0 संजय विंसेंट ने बताया कि पहली बात प्रभु यीशु मसीह ने कहा जगत की ज्योति मैं हूं जो कोई मेरे पीछे चलेगा वो अंधकार में नहीं रहेगा ।