बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने दरभंगा वासियों को बड़ी सौगात दी है। 138 करोड़ रुपए की लागत से 90 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। तो वही मिथिलाविश्वविद्यालय के डॉ नगेंद्र झा स्टेडियम में बिहार के मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए बुधवार को दिन के 12:15 पर कई बातों की चर्चाएं की।