#चिराना में मिले नर कंकाल की पहचान हुई, 20 साल से जयपुर में ड्राइवर था मृतK
नवलगढ़ के चिराना क्षेत्र में मिले नर कंकाल की पहचान पप्पूराम मेघवाल पुत्र मोहनलाल, निवासी लोहरड़ा (वर्तमान में चौमू) के रूप में हुई है। मृतक की पहचान उसके पुत्र ने कपड़ों के आधार पर की।
मौके पर गोठड़ा थानाधिकारी प्रेमप्रकाश मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार पप्पूराम पिछले 20 वर्षों से जयपुर में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। परिजनों से उसकी अंतिम बार 12 जुलाई को बातचीत हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।