बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM की अध्य्क्षता में भू-अर्जन विभाग के कार्यो की हुई समीक्षा, दिए कई निर्देश
कार्यालय कक्ष में DM श्रीकांत शास्त्री ने गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे भू-अर्जन विभाग के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिए. जिला पदाधिकारी ने लंबित मामलों, भू अर्जन प्रक्रिया तथा भूमि सुधार संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.