सुंदर नगर: क्रयाश फाउंडेशन की टीम ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए भेजी राहत सामग्री से भरी गाड़ी, SDM ने की सराहना
क्रयाश फाउंडेशन की टीम द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री से भरी गाड़ी को SDM सुंदरनगर के माध्यम से गुरुवार दोपहर 3 बजे भेजा, इस मानवीय प्रयास में एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने टीम को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया और हौसला अफज़ाई की। टीम सदस्यो के सहयोग और प्रेरणा से टीम और अधिक जोश और समर्पण के साथ ज़मीनी स्तर पर कार्य कर रही है और आगे भी करेगी