बीना रिफाइनरी बीपीसीएल के नो डेवलपमेंट जोन में कंपनियों द्वारा किए गए अवैध निर्माणों पर अब कार्रवाई तेज हो गई है। क्षेत्रीय विकास नियंत्रण समिति की बैठक में सभी अस्थाई निर्माण अनुमतियों को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही, कंपनियों को अवैध निर्माणों को 30 दिसंबर से पहले हटाने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।और नहीं हटाने पर 31 दिसंबर को सख्ती से हटा दिया जाएगा।