बस्ती: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया
Basti, Basti | Mar 21, 2025 DM रवीश गुप्ता ने प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होने उपस्थिति पंजिका कर्मचारियों के सेवा पुस्तिका एवं एन.पी.एस. पासबुक को देखा।उन्होने पाया कि सेवा पुस्तिका में अंकन अद्यतन है।एन.पी.एस.पासबुक में एक वर्ष पूर्व तक ही अंकन किया गया है,तथा कार्यालय में अभिलेख अव्यवस्थित है परिसर में साफ सफाई रखने का निर्देश दिया।