बस्ती: बसपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल गौतम के बस्ती पहुँचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Basti, Basti | Mar 21, 2025 बस्ती पहुँचे बहुजन समाज पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल गौतम का पार्टी नेताओं,कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद के परिसर में स्थित बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के निकट फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि बहन सुश्री मायावती के दिशा निर्देश के अनुरूप बसपा की मजबूती की दिशा में कार्य करेंगे।