अंबाह: "36 साल देश सेवा के बाद जवान धनीराम उच्चारिया का अंबाह में भव्य स्वागत, तिरंगा यात्रा से गूंजा नगर"
Ambah, Morena | Jul 3, 2026 भारतीय सेना की गार्ड रेजीमेंट एवं डीएससी में 36 वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हवलदार श्री धनीराम उच्चारिया का अंबाह में भव्य स्वागत किया गया। तिरंगे के साथ सम्मान यात्रा निकाली गई। नागरिकों ने फूलमालाओं से अभिनंदन किया। उनके पुत्र एवं सरपंच मनोज सखवार ने कहा कि उनके पिता का अनुशासन, देशभक्ति और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।