गुना जिले के धरनावदा थाना पुलिस ने मुरादपुर गांव में जुआ खेलते लोगों को पकड़ा है। 23 अक्टूबर को थाना प्रभारी प्रभात कटारे ने बताया, मुखबिर की सूचना पर 21, 22 अक्टूबर की रात कार्यवाही की गई। रंगे हाथों पांच लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। मौके से 3,340 रुपए नगदी और ताश की गड्डी जप्त की गई है। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।