मुज़फ्फरनगर: डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में बुक फेयर बना रणभूमि, बुक सेलरों का जबरदस्त हंगामा, एक ही बुक सेलर को मिली इजाजत, पुलिस पहुंची
मुजफ्फरनगर के डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित बुक फेयर में उस समय हंगामा हो गया, जब केवल एक बुक सेलर को स्टॉल की अनुमति देने पर अन्य निजी विक्रेताओं ने विरोध शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले, लेकिन बढ़ते तनाव को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।