सोनबरसा: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 1320 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सोनबरसा भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 51वीं वाहिनी एसएसबी सीतामढ़ी द्वितीय ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी की ई-कंपनी सोनबरसा और बीओपी इंदरवा की संयुक्त नाका टीम ने कार्रवाई करते हुए 1320 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद की गई है इस दौरान दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।