रामनगर: लोधेश्वर महादेवा में अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
लोधेश्वर महादेवा में अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच जनता इंटर कॉलेज बदोसराय और महादेवा 11 के बीच खेला गया। जिसमें महादेवा 11 ने बदोसराय की जनता इंटर कॉलेज की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजय प्रतिभागियों को आज बृहस्पतिवार की शाम 4:00 बजे पुरस्कार दिया गया।