रामनगर: शांतिकुंज हरिद्वार से दिव्य कलश यात्रा अखंड ज्योति लोधेश्वर महादेवा पहुंची, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
शांतिकुंज हरिद्वार से दिव्य कलश यात्रा अखंड ज्योति लोधेश्वर महादेवा पहुंची श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। आज बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे लोधेश्वर महादेवा पहुंचने पर स्थानीय गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव गायत्री माता की जय के नारे लगाए। इस अवसर पर अवधेश कुमार शुक्ला आरके शुक्ला अशोक कुमार अवस्थी क शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।