पन्ना: लापरवाही पर गिरी गाज: विशेष अभियान में नदारद रहने पर ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी निलंबित!
Panna, Panna | Jun 13, 2026 शासकीय कार्यों में लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरतने वाले अधिकारियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पन्ना जिले की कलेक्टर ऊषा परमार ने आज शनिवार 13 जून को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अजयगढ़ के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी बनवारी लाल कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।