परिहार: परिहार विधानसभा क्षेत्र में तैलिक हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों ने किया घर-घर संपर्क
परिहार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर तैलिक साहू समाज के लोगों ने दिल्ली हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए लोगों से मिलकर इस सभा को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के चिलरा चिलरी फरछहियां भलुआहा पंचायत के रामनगरा परसा खुर्द विशनपुर आधार तैलीक साहू समाज के लोगों से मुलाकात की और इस सभा में शामिल होने की अपील की।