मुज़फ्फरनगर: भोपा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर आबकारी अधिनियम के तहत फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार
भोपा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मंगलवार दोपहर 1:00 बजे के आसपास आबकारी अधिनियम के तहत फरार आरोपी राजपाल को गिरफ्तार किया है, एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत फरार आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है