गोरखपुर: चिलुआताल पुलिस ने डकैती की योजना बनाने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, कब्जे से बरामद हुई पिस्टल और कारतूस
थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में मय फोर्स के चेकिंग के दौरान डकैती की योजना बनाते समय इनामिया अभियुक्त आशुतोष यादव उर्फ छोटू पुत्र जयसिंह यादव निवासी ग्राम अहिरौली सरहरी थाना गुलरिहा और फैसल पुत्र अली हसन निवासी जाफरा बाजार सब्जी मण्डी थाना तिवारीपुर को गिरफ्तार करके इनके कब्जे से 02 अदद देशी पिस्टल व डकैती/चोरी में प्रयोग किये जाने वाले औजार बरामद किया है